सुशांत सिंह राजपूत मौत केस: धर्मा प्रोडक्शन के CEO अपूर्व मेहता से 3 घंटे तक हुई पूछताछ

By रेनू तिवारी | Jul 28, 2020

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में पुलिस लगातार सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़े कई नामी लोगों से पूछताछ कर रही है। 27 जुलाई को निर्देशक महेश भट्ट से मुंबई पुलिस ने पूछताछ की और 28 जुलाई को  धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता ने भी पुलिस ने तीन घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान अपूर्व मेहता ने पुलिस को सुशांत सिंह राजपूत और धर्मा प्रोडक्शंस  के बीच हुए कॉन्ट्रेक्ट के बारे में भी जानकारी थी। उन्होंने फिल्म ड्राइव से जुड़ी काफी जानकारी पुलिस के साथ साझा की हैं। फिल्म ड्राइव ही सलमान खान, करण जौहर और सुशांत सिंह राजपूत के बीच हुए विवाद का करण थी। फिल्म से जुड़ी जानकारी और अपना बयान दर्ज करवाने के बाद  धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता पुलिस स्टेशन ने निकल गये।

इसे भी पढ़ें: सुशांत की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'सुसाइड या मर्डर' में करण जौहर का किरदार निभाएगा ये एक्टर

सुशांत की मौत 14 जून को हुई थी। उनका इलाज क्लिनिकल डिप्रेशन के लिए किया जा रहा था। यह आरोप लगाया गया है कि उनकी मृत्यु में पेशेवर प्रतिद्वंद्विता की भूमिका हो सकती है। मुंबई पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और कम से कम 38 लोगों से पूछताछ की है। कंगना रनौत और करण जौहर के मैनेजर को भी समन भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी