दिशा की मौत के मामले में परिवार को गड़बड़ी की आशंका नहीं, पिता ने मुंबई पुलिस की जांच से जतायी संतुष्टि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2020

मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रबंधक रहीं दिशा सालियान के पिता ने बुधवार को मुंबई पुलिस को लिखे पत्र में कहा कि दिशा की मौत के मामले में परिवार को किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं है और वे मुंबई पुलिस द्वारा की गई जांच से पूरी तरह संतुष्ट हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पत्र में दिशा के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि पत्रकार और मीडिया के लोग मुंबई पुलिस में उनकी आस्था के संबंध में बार-बार सवाल पूछकर परिवार को तंग कर रहे थे। सुशांत की पूर्व प्रबंधक दिशा (28) ने गत आठ जून को मलाड क्षेत्र की एक ऊंची इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी और इसके करीब एक सप्ताह बाद ही 14 जून को सुशांत अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटके मिले थे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर