वायरल हो रहा है सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को किया गया आखिरी ट्वीट, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया

By रेनू तिवारी | Jun 16, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर पर लोगों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी मनोस्थिति बयां करते हुए लिख रहे हैं कि काश ये सब एक सपना हो हम आंखे खोले और सब कुछ ठीक हो जाए। बॉलीवुड के सभी दिग्गज वापस लोट आये। सुशांत की मौत से सभी सदमें में हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी काफी सवाल खड़े हुए हैं। कई सेलेब्स ने कहा कि बॉलीवुड बाहर से आये लोगों को नहीं अपनाता। इंडस्ट्री में सालों से वंशवाद चलता आ रहा हैं। बाहरी लोगों को कटऑफ कर दिया जाता है। ऐसे तमाम लोग तनाव में आ जाते हैं। 

यहां देखें वायरल ट्वीट

इन ट्वीट पर आप यकीन करें उससे पहले हम आपको बता दे कि ये वायरल हो रहा ट्वीट फेक है। सुशांत सिंह राजपूत  की प्रोफाइल को एडिट करके ये फेक ट्वीट बनाया गया है। जब यह ट्वीट वायरल हो रहा था तो इसकी सच्चाई जानने के लिए प्रभासाक्षी की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत की सोशल मीडिया टीम ने कहा कि ये पूरी तरह से गलत हैं। अगर सुशांत कोई भी संदेश ट्वीट करते तो उसका नोटिफिकेशन हमारे पास आता। हमारे पास सुशांत के किसी भी ट्वीट का कोई नोटिफिकेशन नहीं आया। इसके अलावा हमारी टीम ने ट्विटर से भी बात की जिससे से साफ कहा कि ये फेक हैं। सुशांत ने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया।

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां कभी-कभी लगता हैं इंसानिय नाम की चीज ही नहीं बची हैं। कुछ लाइफ और वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए राजी हो गये हैं।  

प्रमुख खबरें

मानवीय आधार पर CM Vijay का ऐतिहासिक फैसला, DMK शासन में Farmers-Teachers के खिलाफ दर्ज केस वापस होंगे

US Dollar के मुकाबले Rupee दो पैसे गिरकर 94.97 के स्तर पर बंद हुआ

Netflix पर रिलीज होगा Zakir Khan का नया स्टैंड-अप स्पेशल PAPA YAAR

Cristiano Ronaldo की बहन Elma Aveiro ने केरल के मुख्यमंत्री से कोझिकोड में की मुलाकात