किसी का भी दुख देखकर इमोशनल हो जाते थे सुशांत, सामने आये दिल को छू लेने वाला वीडियो

By रेनू तिवारी | Sep 01, 2020

 बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी को सीबीआई सुलझाने की कोशिश कर रही है। सुशांत की मौत से जुड़े हर व्यक्ति से जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी तरह सुशांत का परिवार अपने बेटे के गम से बाहर नहीं निकल पा रहा है। सुशांत की बहनें सोशल मीडिया पर एक तरह रिया चक्रवर्ती द्वारा लगाए जा रहे सुशांत पर आरोपो का जवाब दे रही है तो दूसरी तरह सुशांत का दिल कितना बड़ा था और उसमें कितना टेलेंट था उसे भी दुनिया को बता रही हैं। 

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कृति सोशल मीडिया पर लगातार सुशांत से जुड़ी चीजें शेयर कर रही है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत झारखंड में एक दिव्यांग बच्चों के स्कूल में है। बच्चे सुशांत सिंह राजपूत के सामने अपना हुनर दिखा रहे हैं। आंख न होने के बावजूद एक बच्चा ड्रम बजा रहा है। बाकी बच्चे गाना गा रहे हैं। सुशांत की इस स्कूल विजिट को काफी प्राइवेट रखा गया था। सुशांत की इस विजिट की खबरें मीडिया में नहीं थी। अब श्वेता ने ये वीडियो जारी किया है। सुशांत बच्चों को देखकर काफी इमोशनल हो जाते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं।

 

आपको बता दें कि सुशांत के परिवार मे सुशांत की मौत का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती को कहा है। सुशांत के पिता ने कहा है कि रिया ने ही सुशांत को जहर देकर मारा है। सुशांत केस में सीबीआई सुशांत से लगातार पूछताछ कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Travel Tips: बादलों के ऊपर बसा Zuluk गांव, Thambi View Point से दिखती है Kanchenjunga की दिव्य चोटियां

P. Chidambaram का Rijiju पर पलटवार, पूछा- PM Modi ने विपक्ष को नहीं तो किसे कहा Dimagi Naxal?

NEET Protest: Supreme Court का बड़ा निर्देश, महिला प्रदर्शनकारियों के यौन उत्पीड़न को मिले Priority

Abhishek Banerjee Bank Account Case: कलकत्ता हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा किया, KYC के बाद बहाल हुआ बैंक खाता