'सुशांत सिंह राजपूत की हुई थी हत्या', Cooper Hospital के मॉर्चरी सर्वेंट का दावा, शरीर पर थे चोट के निशान

By अंकित सिंह | Dec 26, 2022

मौत के लगभग ढाई सालों के बाद एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत सुर्खियों में है। सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कूपर अस्पताल में काम करने वाले व्यक्ति ने बड़ा दावा किया है। कूपर अस्पताल के मुर्दाघर में काम करने वाले रूपकुमार शाह ने साफ तौर पर कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के शव को देखकर ऐसा नहीं लगा कि उन्होंने आत्महत्या की है। उनके शरीर पर चोट के निशान थे।  अपने बयान में उन्होंने कहा कि जब मैंने सुशांत सिंह राजपूत का शव देखा तो यह आत्महत्या का मामला नहीं लगता था। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने कहा कि मैं अपने सीनियर के पास गया, लेकिन उन्होंने कहा कि हम बाद में इस पर चर्चा करेंगे। 

रूपकुमार शाह ने कहा कि अधिकारियों की ओर से जो आदेश मिले थे उन्हें का हमने पालन किया। सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद इसको लेकर रिया चक्रवर्ती पर भी आरोप ल।गा कई दिनों तक रिया जेल में भी रही। आपको बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट पर मिला था। पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस की जांच पर सवाल भी उठे जिसके बाद इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया था। अब तक इस मामले को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं आई है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का दावा है कि वह कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकता था।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में Amit Shah की हुंकार, बोले- भ्रष्टाचारी DMK और Congress को जनता सबक सिखाएगी

हमारी DEAL मानो, नहीं तो.... Islamabad में Peace Talks से पहले Donald Trump का Iran को अल्टीमेटम

Tamil Nadu में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 16 की मौत, CM Stalin ने दो मंत्रियों को मौके पर भेजा

Manipur Violence का मास्टरमाइंड कौन? Police बोली- रैली में नशा कराकर फिकवाए जा रहे पेट्रोल बम