सुशांत के पिता ने की बिहार के CM नीतीश कुमार से मुलाकात, CBI जांच में हो रही ढील को लेकर की शिकायत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2020

पटना। सुशांत सिंह राजपूत के पिता और बहन ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और दिवंगत अभिनेता को न्याय सुनिश्चित करने में उनके हस्तक्षेप के लिए धन्यवाद दिया। सुशांत के परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि दिवंगत अभिनेता के 74 वर्षीय पिता के के सिंह ने नीतीश से कहा कि अगर उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो महाराष्ट्र सरकार मामले को बंद कर देती। अभिनेता सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे। उनके पिता ने 25 जुलाई को पटना में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कई तरह के आरोप लगाए गए थे। बिहार सरकार ने चार अगस्त को मौत के मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। नीतीश ने के के सिंह और उनकी पुत्री को बताया कि सिंह की शिकायत के बाद मामले की जांच करने मुंबई गए पटना पुलिस के अधिकारियों के साथ जब महाराष्ट्र पुलिस ने सहयोग नहीं किया तो राज्य सरकार को लगा कि कुछ तो गलत हुआ है।

प्रमुख खबरें

बाल अपराधियों का सुधार और पुनर्वास किशोर न्याय कानून का मुख्य मकसद: इलाहाबाद हाईकोर्ट

नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकी रद्द होने पर कॉजपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बताया बड़ी जीत

उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर बना सात फुट गहरा गड्ढा, मरम्मत कार्य शुरू

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल