सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने शेयर की उनकी मौत से चार दिन पहले की चैट, पढ़ें क्या हुई बात

By रेनू तिवारी | Jul 27, 2020

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत की मौत से चार दिन पहले, 9-10 जून को वाह्टस्अप पर बात की थी। 34 वर्षीय अभिनेता के साथ अपने टेक्स्ट संदेशों का स्क्रीनशॉट उनकी बहन ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस संदेश के साथ उन्होंने सुशांत की बचपन की तस्वीर अपनी शादी के तस्वीर शेयर की है। शादी में सुशांत बहन के बगल में खड़े दिखाई दे रहे हैं। बहन से सुशांत सिंह राजपूत ने जो आखिरी बात की है उसमें  बहन ने लिखा कि सुशांत तुम एक महीने के लिए मेरे पास आ जाओं जिसके जवाब में सुशांत ने लिखा दी बहुत मन करता है। चैट में भाई बहन के बीच कितनी शानदार बॉडिंग थी महसूस किया जा सकता है। 

 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को हुई थी, जिससे पूरा देश गहरे सदमे में चला गया था। सुशांत के कई प्रशंसकों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने दिवंगत अभिनेता की यादों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लगभग डेढ़ महीने हो गये हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उनके फैंस उनकी मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे हैं। सुशांत के फैंस कई तरह के दावे सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। वह मुंबई पुलिस जिस तरह से पूछताछ कर रही है उससे खुश नहीं है। 43 दिनों बाद भी सुशांत के केस में एक भी लीड नहीं मिली है। सुशांत के केस को सुसाइड माना जा रहा है। जबकि फैंस का मानना है कि सुशांत सिंंह राजपूत की हत्या हुई है। सुशांत के केस में लगातार सोशल मीडिया पर सुशांत से जुड़े कई हैशटैग चलाकर सुशांत के केस की सीबीआई जांच कराने की मांग की जा रही है। 

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस