सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- उम्मीद है न्याय की जीत होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2020

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को अपने भाई के लिए न्याय की अपील की। श्वेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक संक्षिप्त नोट लिखकर प्रधानमंत्री से उनके भाई की मौत के मामले को देखने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि साक्ष्यों के साथ कोई छेड़छाड़ न हो। उन्होंने लिखा, “हम बेहद साधारण परिवार से हैं। मेरे भाई का कोई गॉडफादर नहीं था जब वह बॉलीवुड में था, न ही हमारा अब कोई है।” श्वेता ने कहा, ‘‘मेरा आपसे अनुरोध है कि तत्काल इस मामले को देखें और सुनिश्चित करें कि सब कुछ सही ढंग से हो और किसी साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ न की जाए। उम्मीद है न्याय की जीत होगी।” 

इसे भी पढ़ें: सुशांत की मौत का केस कभी भी निकल सकता है मुंबई पुलिस के हाथोंं से? बढ़ रहा है राजनीतिक दबाव 

श्वेता ने इंस्टाग्राम पर डाले अपने पोस्ट में यह भी कहा कि उन्हें न्यायिक व्यवस्था में भरोसाहै और वह “किसी भी कीमत पर न्याय” की उम्मीद करती हैं। सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने श्वेता के पोस्ट पर टिप्पणी की ‘सत्यमेव जयते।’ शुक्रवार को अंकिता ने एक समाचार चैनल को बताया था कि वह इस कठिन परिस्थिति में सुशांत के परिवार के साथ हैं और उनकी मौत के पीछे के कारण जानना चाहती हैं।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू