सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा ने तोड़ दिया एवेंजर एंड गेम का ये रिकॉर्ड

By रेनू तिवारी | Jul 07, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं। अभी इस ट्रेलर को रिलीज हुए 24 घंटे का समय नहीं बीता है कि इस ट्रेलर ने दुनिया की सबसे पॉपुलर फिल्म एवेंजर एंड गेम का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। ट्रेलर को अब तक लगभग 30 मीलियन लोगों ने देखा है और करीब 6 मीडियन लाइक्स हैं। इसके अलावा एक बार फिर कुछ लोगों ने ये साबित कर दिया हैं कि वह इस धरती के नहीं बल्कि पाताल लोक के प्राणी है जिन्होंने ट्रेलर पर अपशब्द का कमेंट भी किया। खैर उनकी सख्या बताने लायक भी नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: आखिरी फिल्म दिल बेचारा का वो डायलॉग जिसे सुन फैंस हुए इमोशनल, सुशांत को कर रहे याद

सुशांत सिंह राजपूत की याद में इस फिल्म को 24 जुलाई को हॉटस्टार पर सभी यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा। हर कोई इस फिल्म को फ्री में देख सकता हैं। दिल बेचारा सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म थी जिसकी शूटिंग उन्होंने लॉकडाउन से पहले ही पूरी की थी। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा वाले घर में मृत मिला। पुलिस के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की हैं। सुशांत की मौत को लेकर बनायी गयी थ्यौरी से उनके फैंल संतुष्ट नहीं हैं वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं

NBFC Revolving Credit पर रोक से MSME को नुकसान होगा, FISME ने RBI से की अपील

1984 Riots Justice: PM Modi ने दिलाया न्याय, HS Phoolka का वार- Congress ने Sajjan Kumar को सालों तक दिया संरक्षण