सुशील ने लालू परिवार पर टाटा स्टील की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2018

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर मुखौटा कंपनी के जरिये टाटा स्टील की संपत्ति हड़पने का आज आरोप लगाया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील ने तेजस्वी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार पर फेयरग्रो होल्डिंग प्राइवेट लि0 नामक एक फर्जी कम्पनी का मुखौटे के रूप में इस्तेमाल कर पटना शहर के अत्यंत पॉश इलाके 5, राईडिंग रोड, में टाटा आयरन एंड स्टील कम्पनी के दो मंजिला एक मकान सहित जमीन का मालिक बन बैठने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुशील ने कहा कि आयकर विभाग ने तेजस्वी यादव की जिस सम्पत्ति को नौ फरवरी को जब्त किया है, वह सम्पत्ति टाटा कम्पनी की थी। 

उन्होंने आरोप लगाया कि टाटा कम्पनी के इस बेशकीमती मकान को खरीदने के लिए फेयरग्रो जैसी फर्जी कम्पनी का इस्तेमाल किया गया।सुशील ने आरोप लगाया कि टाटा कम्पनी की ओर से भी प्रभात सिन्हा, मुख्य एमआईएस प्रशासन, कोलकाता ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं जबकि फेयरग्रो फर्जी कम्पनी की ओर से पटना शहर के एस के पुरी निवासी राजेश कुमार ने हस्ताक्षर किये है।उन्होंने आरोप लगाया कि निबंधन दस्तावेज में 65 लाख रूपये के एक डिमांड ड्राफ्ट के जरिए टाटा कम्पनी को भुगतान दिखाया गया है।सुशील ने सवाल किया है कि झारखंड बनने के मात्र दो वर्षों के भीतर राबड़ी देवी के मुख्यमंत्रित्व काल में ही क्यों टाटा कम्पनी ने अपनी सम्पत्ति बेच दी और 10 वर्षों के बाद इस फर्जी कम्पनी सहित टाटा कम्पनी के उक्त मकान के मालिक तेजस्वी एवं लालू परिवार कैसे हो गए?

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है