सुशील मोदी का आरोप, नीतीश कुमार की जिद के कारण टले निकाय चुनाव, शहरी विकास पूरी तरह से ठप

By अंकित सिंह | Nov 10, 2022

बिहार में नगर निकाय चुनाव में आरक्षण संबंधी मसले को लेकर वार पलटवार का दौर जारी है। आरक्षण संबंधी मसले पर सरकार की अधूरी तैयारी की वजह से चुनाव को टालना पड़ा। पटना हाईकोर्ट ने नियमों की अनदेखी का हवाला देते हुए बाद में चुनाव कराने का आदेश दिया। इसके बाद से प्रक्रिया को बीच में ही स्थगित करना पड़ा। सरकार और विपक्ष के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। सरकार की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में चुनाव कराए जा सकते हैं। इन सबके बीच भाजपा ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार की जिद की वजह से ही नगर निकाय चुनाव टाले गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: शराब तस्कर को ट्रांजिट रिमांड पर गाजियाबाद से ले गयी बिहार पुलिस

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव टल गए, लेकिन आचार-संहिता लागू है, इसलिए पूरे राज्य में शहरी विकास का कोई नया काम नहीं हो रहा है। मोदी ने इसके लिए नीतीश कुमार को पूरी तरीके से जिम्मेदार माना है। उन्होंने कहा कि  सरकार चुनाव की तारीख के बारे में स्पष्ट घोषणा करे, ताकि ऊहापोह की स्थिति समाप्त हो। उन्होंने कहा कि जब महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव पर रोक लगने का हवाला देकर एजी और राज्य निर्वाचन आयोग ने अतिपिछड़ों को आरक्षण देने के लिए विशेष आयोग बनाने और उसकी रिपोर्ट के अनुसार निकाय चुनाव कराने का मंतव्य दिया, तब नीतीश कुमार ने किसी की एक न सुनी।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें