सुशील मोदी ने रघुवंश प्रसाद को NDA में शामिल होने का दिया न्योता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2019

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद की बृहस्पतिवार को प्रशंसा करते हुए उन्हें राजग में शामिल होने का न्योता दिया है। सुशील ने बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि रघुवंश जैसे नेता को राजद में उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है और न ही उनकी बातें सुनी जा रही हैं। 

 

उन्होंने कहा कि रघुवंश को राजद छोड़कर राजग के साथ आना चाहिए। आएं, हम उन्हें पूरा सम्मान देंगे। उल्लेखनीय है कि रघुवंश ने बुधवार को कहा था कि उनकी पार्टी द्वारा सवर्ण आरक्षण को लेकर संसद में जो रुख अपनाया गया था, उस पर पार्टी के भीतर विचार हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने हरिप्रसाद के बयान से बनाई दूरी, शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

 

उन्होंने कहा था कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद भी सवर्णों के समर्थन में बोलते रहे हैं। पूर्व में पार्टी के घोषणा पत्र में भी इसका जिक्र किया गया था। लोगों (पार्टी के नेताओं) ने जाना नहीं और देखा नहीं। सभी पार्टियों ने इस आरक्षण का समर्थन कर दिया और इन लोगों को ठग लिया। रसातल पर नहीं जाना चाहिए।

 

प्रमुख खबरें

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि