पोस्टर लगाकर कोई भी PM नहीं बन सकता, सुशील मोदी बोले- बहुत जल्द बिहार को जदयू मुक्त कर देंगे

By अभिनय आकाश | Sep 03, 2022

दिसंबर 2020 के अरुणाचल प्रदेश की घटना की पुनरावृत्ति मणिपुर में भी देखने को मिली है और इस बार भी फूट जेडीयू में ही हुई है। जद (यू) के छह विधायकों में से पांच ने पटना में बिहार की सत्ताधारी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से ठीक एक दिन पहले सत्तारूढ़ भाजपा का दामन थाम लिया। ये जद (यू) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए एक बड़ा झटका है, जो 2024 के आम चुनावों के लिए राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा लेकर विपक्ष को एकजुट करने के दावे करते दिख रहे हैं। मणिपुर की घटना को लेकर जेडीयू और बीजेपी के बीच वार-पलटवार भी जारी हो गया है। जेडीयू जहां इसे असंवैधानिक कदम बता रही है तो वहीं बीजेपी इसे सही ठहरा रही है। 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी के बयान पर नीतीश का पलटवार, बोले- केंद्र में बैठे लोगों की बातों पर नहीं देता ध्यान

ललन सिंह ने कहा कि आप(भाजपा) तो धन-बल का प्रयोग कर रहे हैं। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में आपने क्या किया, ये देश देख रहा है। वो हमारी चिंता छोड़ दे और खुद की चिंता करे। 2024 में जुमलेबाज विदा होंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुशील मोदी ने कहा कि ललन जी जो आरोप लगा रहे हैं कि पैसा देखर खरीदा गया है, तो आपके विधायक इतने कमजोर हैं क्या? ये सब गलत बात है। हम किसी को पैसा देकर क्यों खरीदेंगे। वो चाहते थे कि जनता दल(यूनाइटेड) एनडीए में रहे और आपने एनडीए से नाता तोड़ा इसलिए वे बीजेपी में शामिल हो गए।  

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही