सुशील मोदी नहीं बनेंगे बिहार के उप-मुख्यमंत्री, तारकिशोर चुने गए विधानमंडल दल के नेता

By निधि अविनाश | Nov 15, 2020

बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर तारकिशोर प्रसाद को बीजेपी का विधानमंडल चुने जाने पर बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने रेणु देवी के भाजपा विधान मण्डल दल के उप नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर भी बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि "भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा।आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूँगा।कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।"

बता दें कि सोमवार को शाम 4:30 बजे सीएम की पद पर नीतीश कुमार 7वीं बार शपथ लेंगे।

प्रमुख खबरें

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा