सुषमा के जाने से राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा शून्य पैदा हुआ: द्विवेदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2019

नयी दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी ने बुधवार को कहा कि सुषमा के जाने से राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा शून्य पैदा हुआ है।उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में नयी पीढ़ी के नेता विनम्र और शालीन व्यवहार वाली सुषमा से बहुत कुछ सीख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मनमोहन और सुषमा ने शायरी से एक दूसरे पर साधा था निशाना

द्विवेदी ने कहा, ‘‘राजनीति में सुषमा जी अपनी संयमित भाषा, शालीन व्यवहार के लिए जाने जाती थीं। नयी पीढ़ी के नेता उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं।’’गौरतलब है कि सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं।

प्रमुख खबरें

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा

भीम-मीम ने उड़ाई दो लड़कों की नींद! UP का थर्ड फ्रंट किसका बिगाड़ेगा खेल?

Mumbai रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के भोजपुरी गाने बजाने पर भड़की Shiv Sena UBT और MNS