अमेरिका में सिख परिवार के 4 सदस्य की गोली मार कर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका में एक सिख परिवार के चार सदस्यों की उनके घर में गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वेस्ट चेस्टर पुलिस प्रमुख जोएल हर्जोग ने बताया कि पीड़ितों के एक रिश्तेदार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। रिश्तेदार ने पुलिस को 911 नंबर पर फोन कर बताया कि मेरी पत्नी और परिवार के तीन अन्य सदस्य जमीन पर थे और खून बह रहा था उनके सिर से खून बह रहा है। उसने कहा कि कोई नहीं बोल रहा है, कोई नहीं बोल रहा है।

इसे भी पढ़ें: म्यामार की जेल में कैद रॉयटर के रिपोर्टरों ने सुप्रीम कोर्ट में की अपील

इस बीच, नयी दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को ट्वीट किया कि उन्हें अपराध के बारे में जानकारी है और उन्हें नहीं लगता कि यह घृणा अपराध का मामला है। उनके ट्वीट के मुताबिक, हत्या का शिकार हुए लोगों में से एक भारतीय नागरिक था जो अमेरिका की यात्रा पर गया हुआ था। ग्रेटर सिनसिनाटी के गुरु नानक सोसाइटी में एक गुरुद्वारे के सदस्य ने बताया कि परिवार के चार सदस्यों ने वहां मत्था टेका था। रिपोर्ट में बताया गया है कि हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि यह घृणा अपराध है। अभी किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो सकी है।

प्रमुख खबरें

Vrindavan Prem Mandir जाने वाले सावधान, लापरवाही पर लगेगा Fine, जानें 3 जरूरी Rules

JPSC-JSSC छात्रों का उग्र Protest: पुलिस ने किया आंसू गैस का इस्तेमाल, देवेंद्र महतो बोले- वायु को कोई नहीं रोक सकता

मैं 33-34 साल तक बहुत शरीफ था…, गोविंदा ने अफेयर्स की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वो बेईमानी नहीं, प्रेम है

Diplomatic Tension के बीच ढाका में सक्रिय भारत, Dinesh Trivedi ने PM Tarique Rahman से की अहम मुलाकात