सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, विपक्षी नेताओं को जानकारी देंगी सुषमा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2019

नयी दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान में जैशे मोहम्मद के आतंकवादी शिविरों के खिलाफ तड़के भारतीय वायुसेना द्वारा किये गए हवाई हमले के बारे में जानकारी देंगी। यह जानकारी सूत्रों ने दी है। सूत्रों ने कहा कि बैठक जवाहर भवन में शाम पांच बजे बुलाई गई है जहां विदेश मंत्रालय स्थित है। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: वायुसेना की कार्यवाई के बाद सिद्धू ने बदला राग, कहा- लोहा लोहे को काटता है

उन्होंने कहा, ‘‘विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि जैशे मोहम्मद देश के विभिन्न हिस्सों में दूसरा आत्मघाती हमला करने के प्रयास में है और इसके लिए फिदायीन जेहादियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। आसन्न खतरे के मद्देनजर, यह हमला जरूरी हो गया था।’’ गोखले ने कहा, ‘‘भारत ने गुप्तचर सूचना की मदद से (मंगलवार) तड़के एक अभियान में बालाकोट में जैशे मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षिण शिविर पर हमला किया।’’

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी