कांग्रेस अपनी वेबसाइट से नहीं हटा पाई नाम उससे पहले ही TMC में शामिल हुईं सुष्मिता देव

By अनुराग गुप्ता | Aug 16, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा देकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सदस्यता ग्रहण की है। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए थे। 

इसे भी पढ़ें: सुष्मिता देव के कांग्रेस से इस्तीफे पर कपिल सिब्बल का तंज, कहा- पार्टी बंद आंखों से आगे बढ़ती रहेगी 

आपको बता दें कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहीं सुष्मिता देव ने 15 अगस्त को पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा था। अभी कांग्रेस ने अपनी वेबसाइट से उनका नाम भी नहीं हटाया था कि उन्होंने उससे पहले ही टीएमसी की सदस्यता ग्रहण की।

 

इसे भी पढ़ें: सिद्धू ने फिर साधा कैप्टन पर निशाना, कहा- लोग पंजाब से प्यार करने वालों को भूल जाते हैं, मैं दूंगा युवाओं को सम्मान 

सुष्मिता देव के पिता संतोष मोहन देव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और वह राजीव गांधी की सरकार में मंत्री भी रहे हैं। सुष्मिता के इस्तीफे पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि पूर्व सांसद जो भी कदम उठाएंगी वह सोच-समझ कर उठाएंगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता