सड़क पर कूड़ा फेंकने वाली रॉल मॉडल बनीं Sushmita Sen? सोशल मीडिया पर यूजर्स ने आर्या एक्ट्रेस की जमकर लगाई क्लास

By रेनू तिवारी | Apr 12, 2023

कहते है कि सिनेमा समाज का आइना होता है और सिनेमा के सितारे लोगों के लिए प्रेरणा, लेकिन अगर सितारे ही कुछ ऐसी हरकतें करने लगे जो गलत है तो वह अपने फैंस का क्या सीख देंगे। हाल ही में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को एक शॉपिंग कॉमप्लेक्स  में देखा गया। शॉपिंग करने वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ  गयी थी। जैसी ही एक्ट्रेस अपनी शॉपिंग पूरी करके कॉमप्लेक्स से बाहर निकली तभी वह मीडिया के कैमरों में कैद हो गयी। एक्ट्रेस ने पैपराजी को हाय किया और अपनी गाड़ी में बैठ गयी लेकिन उन्होंने गाड़ी में बैठने के बाद कार के बाहर एक प्लास्टिक की बोतल को फेंका। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। जहां कुछ लोग सुष्मिता सेन और एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को साथ देखकर खुश हैं वहीं दूसरी तरह बोतल सड़क पर फेंकने के लिए लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

दिल का दौरा पड़ने के बाद से सुष्मिता सेन अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ काफी समय बिता रही हैं। पिछले साल दोनों का ब्रेकअप हो गया। 11 अप्रैल की देर रात सुष्मिता और रोहमन फिर से साथ में शॉपिंग करने निकले। उनके साथ एक्ट्रेस की बेटी अलीशा भी थीं। वायरल हो रहे वीडियो में सुष्मिता अपनी कार से एक प्लास्टिक की बोतल गिराती दिख रही हैं, जिसने नेटिज़न्स को विभाजित कर दिया है। नेटिज़ेंस ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में कार से प्लास्टिक की पानी की बोतल गिरने के बारे में बताया। किसी ने लिखा, 'उन्होंने सिर्फ मिनरल वाटर की प्लास्टिक की बोतल सड़क पर फेंकी! वह कूड़ा फेंकने को बढ़ावा देने वाली रोल मॉडल बनने वाली हैं!!!" एक अन्य ने कमेंट किया, "उन्हें बोतल को कूड़ेदान में फेंक देना चाहिए था।"

इसे भी पढ़ें: पीले रंग की ड्रेस में सुनहरी पड़ी एक्ट्रेस Pooja Hegde, अपनी नयी REEL से उड़ाए फैंस के होश

सुष्मिता सेन एक्स रोहमन शॉल के साथ स्पॉट हुईं

एक पैपराजी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सुष्मिता सेन ढीली लाल शर्ट पहने एक दुकान से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। उनके साथ उनकी बेटी अलीशा और एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी हैं। रोहमन पिंक टी-शर्ट और ब्लू पैंट पहने नजर आ रहे हैं। जहां सुष्मिता आगे की सीट पर बैठती हैं वहीं रोहमन उनके लिए कार का दरवाजा बंद कर देते हैं। वह पीछे की सीट पर अलीशा के साथ बैठते है। तभी सुष्मिता द्वारा अपना दरवाजा बंद करते ही मिनरल वाटर की एक छोटी बोतल नीचे गिरा देती हैं।

काम के मोर्चे पर सुष्मिता सेन 

सुष्मिता सेन अगली बार वेब-सीरीज़ आर्या 3 में नज़र आएंगी। राम माधवानी द्वारा निर्मित, वह टाइटैनिक किरदार निभाएंगी। वह बायोपिक ताली में गौरी सावंत का किरदार भी निभाएंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

सुन्नी Waqf Board राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज करने का आदेश DM को नहीं दे सकता: High Court

Delhi के जखीरा फ्लाईओवर पर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर 30 लाख रुपये की Robbery

असम विधानसभा में MLA Akhil Gogoi का अनिश्चितकालीन धरना, बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा बढ़ा मुआवजा

Asian Games 2026 में महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, CM Yogi Adityanath ने दी बधाई