सुष्मिता सेन बनीं बुआ! भाई राजीव के घर नन्ही परी ने लिया जन्म, देखें बच्ची की पहली तस्वीर

By रेनू तिवारी | Nov 02, 2021

नई दिल्ली। टेलीविजन अभिनेत्री चारु असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के  घर 1 नवंबर 2021 को एक बच्ची ने जन्म लिया। इस खुशखबरी को अपने सोशल मीडिया पर बच्ची की बुआ  सुष्मिता सेन ने साझा किया। सुष्मिता सेन के बाद बच्ची के डैडी राजीव ने अस्पताल से तस्वीरें पोस्ट कीं और इसके साथ बच्ची की पहली झलक भी साझा की। तस्वीर शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर  चारु और राजीव को फैंस, परिवार और दोस्त बधाई दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान को बॉलीवुड का 'बादशाह' क्यों कहते हैं? इन 10 कारणों ने एक्टर को बनाया सिनेमा का किंग 

इससे पहले इस साल अगस्त में, चारु और राजीव अपने नए घर में हुए थे और नये घर के अंदर ही चारू की गोद भराई हुई थी। अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव और टीवी अभिनेत्री चारु ने जून 2019 में गोवा में एक भव्य शादी समारोह में शादी की। वे इस साल नवंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे थे । 

इसे भी पढ़ें: RRR teaser : राम चरण, जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट की भव्य फिल्म का टीजर रिलीज

चारु ने देवों के देव...महादेव, अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो, लव बाय चांस, बाल वीर, कर्ण संगिनी और मेरे अंगने में सहित कई टीवी शो में काम किया है।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम