Bollywood स्टार Sushmita Sen मना रही 51वां जन्मदिन, Miss Universe से लेकर OTT तक बनाई पहचान

By अनन्या मिश्रा | Nov 19, 2026

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा सुष्मिता सेन आज यानी की 19 नवंबर को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले सुष्मिता सेन ने बतौर मॉडल देश का नाम दुनियाभर में रोशन किया था। हालांकि अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ की चर्चाओं में रहती है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री सुष्मिता सेन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

हैदराबाद में 19 नवंबर 1975 को सुष्मिता सेन का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम शुबीर सेन जोकि भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर थे और मां का नाम शुभ्रा सेन था। सुष्मिता सेन ने बतौर मॉडल अपना करियर शुरू किया था।

भारत की पहली मिस यूनिवर्स

18 साल की उम्र में सुष्मिता सेन ने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। लेकिन जब सुष्मिता को यह पता चला कि ऐश्वर्या राय भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं, तो उन्होंने अपना फॉर्म वापस ले लिया। क्योंकि सुष्मिता को लगा कि वह ऐश्वर्या के सामने नहीं टिक सकेंगी। लेकिन अपनी मां के कहने पर उन्होंने इसमें हिस्सा लिया और 16 जनवरी 1974 को सुष्मिता ने यह खिताब अपने नाम किया। फिर साल 1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया। सुष्मिता मिस यूनिवर्स बनने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।

फिल्मी सफर

साल 1996 में सुष्मिता सेन ने फिलम 'दस्तक' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद अभिनेत्री ने 'सिर्फ तुम', 'मैं हूं ना', 'आंखें', 'दूल्हा मिल गया', 'बीवी नंबर 1', 'मैंने प्यार क्यों किया', और 'फिलहाल' जैसी फिल्मों में काम किया। इस दौरान सुष्मिता सेन ने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने अभिनय से भी लाखों-करोड़ों फैंस का दिल जीता।

वहीं फिल्मों के अलावा सुष्मिता ने ओटीटी की दुनिया में भी शानदार कमबैक किया। अभिनेत्री को 'आर्या' में एक्टिंग के लिए काफी तारीफ मिली थी। वहीं 'ताली' में सुष्मिता ने ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता गौरी सावंत का रोल निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था।

पर्सनल लाइफ

अभिनेत्री का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। इस लिस्ट में मुदस्सर अजीज, इम्तियाज खत्री, विक्रम भट्ट, रणदीप हुड्डा, रोहमन शॉल और ललित मोदी का नाम शामिल है। लेकिन उनका कोई भी रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका और वह आज भी सिंगल हैं। सुष्मिता ने सालों पहले दो बेटियां अलीशा और रिनी सेन को गोद लिया था।

प्रमुख खबरें

Yeh Prem Mol Liya के ट्रेलर लॉन्च पर बोले Sooraj Barjatya: अब नंबर वन बनने की दौड़ में नहीं, परिवारों को थिएटर तक लाना ही असली मकसद

जहां देखो वहां ठोको, US ड्रोन को ईरान ने कैसे बना दिया खिलौना

भाजपा ने तैयार किया आक्रामक मेगा प्लान

Kudumbashree ने केरलम में शुरू की Campus पहल, छात्राओं को मिलेगी पढ़ाई के साथ कमाई