ललित मोदी संग दुनिया के सबसे खूबसूरत आइलैंड पर घूमने गई थीं सुष्मिता सेन, यहाँ की नेचुरल ब्यूटी देखकर दंग रह जाएंगे आप

By एकता | Jul 15, 2022

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते की घोषणा कर सबको चौका दिया है। ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की है। दोनों के रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि होते ही सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है और लोग ललित मोदी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर दोनों के मीमस भी जमकर वायरल हो रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रकृति का अनमोल उपहार है उत्तराखण्ड का पर्यटन स्थल रूपकुंड

कहाँ है सार्डिनिया?

सार्डिनिया एक इटैलियन आइलैंड हैं, जिसे दुनिया का सबसे खूबसूरत आइलैंड माना जाता है। यह आइलैंड छुट्टियां मनाने के लिए एक अच्छी जगह है। यहाँ काफी खूबसूरत बीच मौजूद है और साथ ही यहाँ का मौसम भी काफी खुशनुमा बना रहता है। इसके अलावा इस आइलैंड पर एक्स्प्लोर करने के लिए बहुत सी चीजें मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें: दक्षिण भारत का खूबसूरत पर्यटन स्थल है तिरुअनंतपुरम

नेचुरल ब्यूटी को प्रोटेक्ट करने के लिए हैं कड़े नियम

इटली के वेस्ट कोस्ट पर होने की वजह से सार्डिनिया में कई खूबसूरत बीच मौजूद हैं। इन बीच की खूबसूरती देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में टूरिस्ट यहाँ घूमने आते हैं। लेकिन फिर भी सार्डिनिया की नेचुरल ब्यूटी बरक़रार है। सार्डिनिया ने अपने बीच की नेचुरल ब्यूटी को बचाए रखने के लिए यहाँ कई कड़े नियम लागू किए हुए हैं ताकि टूरिस्ट यहाँ की खूबसूरती को नुकसान न पहुंचा सकें।

इसे भी पढ़ें: विदेश घूमने का है प्लान? IRCTC लाया है यह शानदार टूर पैकेज, महज इतना है किराया

एक दिन में केवल 60 लोग ही कर सकते हैं बीच का दीदार

सार्डिनिया में मौजूद बीच पर एक दिन में केवल 60 लोगों को जाने की अनुमति है। यहाँ जाने के लिए लोगों को पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है और इसके लिए उन्हें 3 डॉलर की फीस देनी पड़ती है। इसके अलावा सार्डिनिया का स्पियागिया रोजा बीच अपनी पिंक रेत के लिए मशहूर है, जिसे देखने के लिए दुनिया से लोग यहाँ आते हैं। लेकिन टूरिस्ट को दूर से ही इस पिंक रेत को देखने की इजाजत है।

प्रमुख खबरें

कानून तोड़ने वाले बच्चों के नाम Internet पर सार्वजनिक न हों: प्रधान न्यायाधीश

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ और घटस्थापना: शक्ति आराधना का पावन पर्व

11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आयेगी माता रानी, शारदीय नवरात्रि में ग्रह-नक्षत्रों का महासंयोग

Sajjala Ramakrishna Reddy ने दिए निर्देश, जिला स्तर पर Legal War Room बनाएगी YSRCP