Chapter 2 पॉडकास्ट लेकर आ रही है Rhea Chakraborty, पूर्व विश्व सुंदरी Sushmita Sen होगी पहली गेस्ट

By एकता | Jul 02, 2024

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने मंगलवार को अपने नए पॉडकास्ट 'चैप्टर 2' की घोषणा कर अपने चाहनेवालों को बड़ा सरप्राइज दिया। रिया के इस पॉडकास्ट के पहले एपिसोड का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेत्री सुष्मिता सेन बतौर गेस्ट नजर आ रही है। पॉडकास्ट के ट्रेलर में दोनों अभिनेत्रियों के बीच की मजेदार गपशप देखने को मिली। बता दें, दोनों अभिनेत्रियां पॉडकास्ट के इस एपिसोड में सेक्स, डायमंड और लिबरेशन (आजादी) के बारे में बात करने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 । राखी सावंत ने Payal Malik को 'चुड़ैल' कृतिका के साथ अपने पति Armaan Malik को साझा न करने की नसीहत

एपिसोड का ट्रेलर शेयर करते हुए रिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'कल ही मेरी उम्र 32 साल हुई है और यह कितना शानदार सफर रहा है! पिछले 4 साल बदलाव, विकास और खुद का एक ऐसा संस्करण बनने के बारे में रहे हैं जिसके बारे में मैं आखिरकार अच्छा महसूस कर रही हूं। जश्न मनाने के लिए, हम कुछ खास शुरू कर रहे हैं, ऐसे बेहतरीन लोगों को आमंत्रित करना जिन्होंने जीवन में अपना दूसरा अध्याय शुरू किया है।'

इसे भी पढ़ें: हम अपने साथियों से बहुत कुछ सीखते हैं, Mirzapur 2 में Shweta Tripathi के साथ के अंतरंग दृश्य पर Vijay Varma ने की खुलकर चर्चा

सुष्मिता सेन के लिए रिया ने लिखा, 'और शुरुआत के लिए, बेहतरीन सुष्मिता सेन से बेहतर कौन हो सकता है! मैं बचपन से ही उन्हें अपना आदर्श मानती आई हूं और मैं अभी भी इस बात से हैरान हूं कि कैसे वह जीवन को चुनौती देती रहती हैं और उसमें जीत हासिल करती हैं। हमने जीवन, प्यार और विकास से जुड़ी सभी चीजों के बारे में बहुत अच्छी बातचीत की। सीक्वल आमतौर पर उबाऊ होते हैं, लेकिन यह नहीं! दूसरा अध्याय, देखते रहिए।'

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

प्रमुख खबरें

Women Health: मेनोपॉज के बाद क्यों होता है Sexual Pain? जानें हार्मोनल बदलाव और इसके प्रभावी Treatment

Bulandshahr Road Accident: डंपर से टकराई बस, बच्ची समेत 2 की मौत और 24 घायल

Sultanpur में दुर्घटनावश गोली चलने से सपा के पूर्व MLA Santosh Pandey का गार्ड घायल

Tibet Glacier Burst: नेपाल-चीन सीमा पर Barrier Lake फटने से भीषण तबाही, 475 की मौत और 1500 Missing