भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा संदिग्ध मारा गया: पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2024

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात की है।

गंगानगर के जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि यह घटना केसरीसिंहपुर इलाके के एक गांव के पास हुई जब एक संदिग्ध व्यक्ति ने पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि संदिग्ध भारतीय सीमा में लगे खंभे की तरफ आने की कोशिश कर रहा था।

बीएसएफ के जवानों ने उसे चेतावनी दी। जब वह नहीं रुका तो जवानों ने गोली चला दी। इसमें उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि संदिग्ध के पास पाकिस्तानी मुद्रा, सिगरेट का पैकेट और कुछ अन्य सामान मिला है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत