Thane में खतरनाक इमारत का एक हिस्सा गिरा; छह लोगों को सुरक्षित बचाया गया

By रितिका कमठान | May 15, 2024

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में दो मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इमारत को पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया गया था। भिवंडी निजामपुर नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख राजू वार्लीकर ने पीटीआई- को बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे यह हादसा हुआ था।

 भिवंडी नगर निगम आयुक्त अजय वैद्य ने राहत-बचाव कार्य का निरीक्षण किया। वार्लीकर ने बताया कि बुधवार को इमारत को जमींदोज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, हमें सख्त निर्देश हैं कि बरसात से पहले खतरनाक इमारतों को खाली करा लिया जाए और उन्हें जमींदोज भी कर दिया जाए। हम इस मामले में भी ऐसा ही करेंगे।

प्रमुख खबरें

Disha Salian मामले में नाम घसीटे जाने पर बोले Sooraj Pancholi, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Vanakkam Poorvottar: Meghalaya में BJP ने कर दिया बहुत बड़ा खेल, एक झटके में बदल डाला विधानसभा का पूरा गणित

Asian Games में Anantjeet Naruka और Parinaaz Dhaliwal ने जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक

काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला