British Foreign Office के कंप्यूटर को संदिग्ध चीनी समूह ने किया हैक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2025

कुछ महीने पहले संदिग्ध चीनी हैकरों ने ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय के कार्यालय के संवेदनशील दस्तावेजों वाले कंप्यूटरों को हैक कर लिया था। ब्रिटेन की मीडिया में आई खबरों में शुक्रवार को यह जानकारी सामने आई।

हैकरों ने हजारों गोपनीय दस्तावेज और डेटा चोरी कर लिये। ब्रायंट ने कहा, ‘‘विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) में निश्चित रूप से हैकिंग हुई है, और हमें अक्टूबर से ही इसकी जानकारी है। हमने हैकिंग रोकने में बहुत जल्दी कामयाबी हासिल कर ली।’’ ब्रिटेन की सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम एक साइबर घटना की जांच में जुटे हुए हैं। हम अपने कंप्यूटरों और डेटा की सुरक्षा को अत्यंत गंभीरता से लेते हैं।

प्रमुख खबरें

Political Upheaval in West Bengal! अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद TMC विधायकों की बैठक रद्द, 80 में से सिर्फ 20 पहुँचे, ममता बनर्जी बैठेंगी धरने पर

CBSE Contract Dispute | मोबाइल फोन से स्कैन की गईं आंसर शीट, राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक नियुक्ति! 5 नए न्यायाधीशों के नाम पर मुहर, जजों की संख्या बढ़कर हुई 37

पश्चिम बंगाल में महा-मंत्रिमंडल विस्तार: शुभेंदु अधिकारी सरकार में 35 नए मंत्री लेंगे शपथ; ममता राज के अंत के बाद नया समीकरण