मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया : सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2022

नयी दिल्ली| मंकीपॉक्स से संक्रमित होने के संदेह में एक व्यक्ति को यहां लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की उम्र 30 से 40 साल के बीच है। वह राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों में से नहीं है।

सूत्रों ने कहा कि दिल्ली के रहने वाले मंकीपॉक्स से पीड़ित मरीज के संपर्क में आए एक व्यक्ति ने शरीर में दर्द की शिकायत की है और किसी अन्य लक्षण की जांच के लिए उसकी निगरानी की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए पहले मरीज का एलएनजेपी अस्पताल के पृथकवास वार्ड में उपचार चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी