पानीपत में पाकिस्तान के साथ सूचना साझा करने के आरोप में संदिग्ध जासूस गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2025

पाकिस्तान के कुछ व्यक्तियों को संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने के आरोप में मंगलवार को पानीपत जिले में एक संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया गया। हरियाणा पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि संदिग्ध नौमान इलाही (24) उत्तर प्रदेश के कैराना का रहने वाला है और जिले में निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है। करनाल के साथ ही पानीपत का भी प्रभार संभाल रहे पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने कहा, ...(इलाही) पाकिस्तान में कुछ लोगों के संपर्क में था और उन्हें संवेदनशील जानकारी मुहैया करा रहा था। जब पुनिया से पूछा गया कि इलाही किसके संपर्क में था, तो उन्होंने कहा, ये चीजें जांच का हिस्सा हैं। हमने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने Rajasthan सरकार को Zero Liquid Discharge संयंत्रों के लिए नीति बनाने को कहा

Mallikarjun Kharge के दिवाली बयान पर BJP हमलावर, तुष्टीकरण का लगाया आरोप

शाही और रोमांटिक यादों के लिए Kashmir से Kerala तक इन 7 लोकेशन्स पर कराएं Pre-Wedding Shoot

Neetu Kapoor ने बताया, Ranbir Kapoor के घर आते ही जय श्री राम बोलकर उनका स्वागत करती हैं राहा