By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2020
जम्मू। आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार जम्मू कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक दविंदर सिंह को गुरुवार को यहां एक विशेष अदालत में पेश किया गया जहां से उसे और चार सह-आरोपियों को 15 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया गया। एनआईए ने सिंह के साथ गिरफ्तार हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी के भाई सैयद इरफान को भी आज गिरफ्तार कर लिया और उसे भी अदालत में पेश किया।
इसे भी पढ़ें: महबूबा और अब्दुल्ला क्यों करते थे 370 की वकालत
अदालत परिसर के बाहर कई मीडियाकर्मी मौजूद थे। गत सप्ताहांत जांच अपने हाथ में लेने वाली एनआईए इन लोगों को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम से बुधवार को यहां लेकर आई थी। गिरफ्तारी के बाद दविंदर सिंह को निलंबित किया जा चुका है।