AAP के निलंबित सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने थामा भाजपा का हाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2019

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी से निलंबित किए गए पंजाब के सांसद हरिंदर सिंह खालसा बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गये। फतेहगढ़ साहिब से सांसद खालसा केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुये। अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से ताल्लुक रखने वाले खालसा ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर 2014 का लोकसभा चुनाव जीता था। हालांकि, 2015 में उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राहुल से पूछे 7 सवाल, बेरोजगारी, आरक्षण, कर्जमाफी मुद्दा अहम

उन्होंने पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। भाजपा का पंजाब में शिअद के साथ गठबंधन है और वह राज्य में 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

प्रमुख खबरें

Modis Special Ops! अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी भारत ने चला दिया खुफिया ऑपरेशन? Five Eyes हैरान

Shriram Properties ने बेंगलुरु में चार एकड़ जमीन खरीदी, राजस्व लक्ष्य 250 करोड़ रुपये

Fruit Juice को करें स्किप, Summer Diet में शामिल करें साबुत फल, Expert ने बताए इसके फायदे

Bihar: आरक्षण पर तेजस्वी यादव को चिराग पासवान ने दी चेतावनी, कहा- झूठ बोलना बंद करें, वरना...