जुबीन गर्ग की मौत का सस्पेंस बढ़ा: मैनेजर-आयोजक पर हत्या का आरोप, असम पुलिस जांच में जुटी

By अंकित सिंह | Oct 02, 2025

असम पुलिस ने लोकप्रिय गायक ज़ुबीन गर्ग की हाल ही में सिंगापुर में हुई मौत के बाद उनके प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा और महोत्सव के आयोजक श्यामकानु महंत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। दोनों को बुधवार को दिल्ली से हिरासत में लिया गया और बाद में असम लाया गया। एक स्थानीय अदालत ने दोनों को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। विशेष पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) मुन्ना प्रसाद गुप्ता के अनुसार, शुरुआती जांच के आधार पर गिरफ्तारियाँ की गईं और जाँच दल दोनों से पूछताछ कर रहा है।

सिंगापुर पुलिस बल (एसपीएफ) ने औपचारिक अनुरोध के बाद भारतीय उच्चायोग के साथ अपनी प्रारंभिक जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की एक प्रति साझा की। उच्चायोग ने दस्तावेज़ प्राप्त होने की पुष्टि की है। मामले से परिचित एक सूत्र ने बताया कि रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से डूबने को मृत्यु का कारण बताया गया है। असम के रहने वाले गर्ग भारत और सिंगापुर के बीच राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए सिंगापुर आए थे। वह भारत-आसियान पर्यटन वर्ष समारोह और पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में भी शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | मांग में सिंदूर और सिर पर आंचल, Priyanka Chopraने लूटी लाइमलाइट, दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंची एक्ट्रेस

ज़ुबीन की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग, जो गायक के निधन के बाद 13वें दिन के अनुष्ठान के लिए जोरहाट में हैं, ने पत्रकारों से कहा कि अब उन्हें राहत महसूस हो रही है क्योंकि दोनों व्यक्तियों को असम वापस लाया गया है। उन्होंने कहा कि हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि उनके अंतिम क्षणों में वास्तव में क्या हुआ था।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video