India-Pakistan Tension | जम्मू के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध ड्रोन देखे गए, स्थिति नियंत्रण में है- भारतीय सेना ने दी जानकारी

By रेनू तिवारी | May 13, 2025

 भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद अब सीजफायर हो गया है। एक रात की शांति के बाद देर रात कुछ ड्रोनों को पाकिस्तान की ओर से आते हुए आसमान में देखा गया था। सोलश मीडिया पर कुछ वीडियोज सामने आये। अब ड्रोन के दावे पर सेना का बयान आया हैं। जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार को देखे गए संदिग्ध ड्रोन से सुरक्षाबल निपट रहे हैं। सेना ने यह जानकारी दी। सीमा रेखा पर ड्रोन गतिविधि की यह ताजा घटना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद राष्ट्र के नाम पहले संबोधन और भारत व पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) की बैठक के कुछ ही घंटों बाद हुई।

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर भारत की हर बेटी, बहन, मां के नाम, PM Modi बोले- PAK में भारत के हमले से आतंक की इमारतें ही नहीं, उनका हौसला भी थर्रा गया'

सेना ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और हालात अब शांत हैं।इसने कहा, “फिलहाल दुश्मन के किसी ड्रोन की सूचना नहीं मिली है।” सेना ने इससे पहले कहा था कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इसने कहा, “जम्मू-कश्मीर के सांबा के पास कुछ संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं। उनसे निपटा जा रहा है।” स्थिति के मद्देनजर सांबा, कठुआ, राजौरी और जम्मू के कई इलाकों में ‘ब्लैकआउट’ कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: हमने न्यूक्लियर वॉर को रोका, मुझे गर्व है, ट्रंप ने फिर लिया भारत और PAK का युद्ध रुकवाने का क्रेडिट

 

सूत्रों ने बताया कि एहतियात के तौर पर माता वैष्णो देवी मंदिर और मंदिर मार्ग की लाइटें बंद कर दी गई हैं। सेना ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों ने सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी रोकने के लिए दोनों पक्षों के बीच 10 मई को बनी सहमति के विभिन्न पहलुओं पर सोमवार को विचार-विमर्श किया। वार्ता में यह भी सहमति बनी कि दोनों पक्ष सीमा पर और अग्रिम क्षेत्रों में सैनिकों की संख्या में कमी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपायों पर विचार करेंगे।

प्रमुख खबरें

West Bengal में Industrial Policy से तय होगी समय सीमा, CM Suvendu Adhikari ने दिया भरोसा

Delhi के Gaffar Market में लगी भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार 18-पहिया ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, 3 मासूमों सहित सातों लोगों की मौत

Bihar दौरे से पहले Tejashwi Yadav का PM Modi पर हमला, कहा- नहीं मिला बाढ़ पैकेज