Srinagar-Baramulla मार्ग में संदिग्ध वस्तु बरामद, नष्ट की गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2023

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों द्वारा लगाए गए विस्फोट को वक्त रहते निष्क्रिय कर दिया औरएक बड़ी घटना होने से रोक ली। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सुबह के वक्त नियमित गश्त के दौरान श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर लवायपुरा में एक गैस सिलेंडर संदिग्ध परिस्थियों में पड़ा देखा, जिसके बाद यातायात का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद बम निष्क्रिय दस्ते को घटनास्थल भेजा गया जिसने नियंत्रित विस्फोट कराकर एक बड़ी दुर्घटना होने से रोक ली। उन्होंने बताया कि सड़क पर यातायात बहाल कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

मैं अपनी जगह खुद भरने आया हूँ, Irrfan Khan से तुलना पर Nawazuddin Siddiqui का दोटूक जवाब

Oscars 2026 Controversy | Dharmendra की अनदेखी पर Esha Deol का भावुक बयान, कहा- पापा को इन छोटी बातों से फर्क नहीं पड़ता

Epstein Files Row: 24 घंटे में हटाए सभी कंटेंट, हरदीप पुरी की बेटी की याचिका पर HC ने दिया आदेश

अब पाकिस्तान को उनकी ही भाषा में देंगे जवाब, काबुल हमले के बाद तालिबान की खुली चेतावनी, विनाश करेंगे पाकिस्तान का!