कश्मीर के शोपियां जिले में संदिग्ध आतंकियों ने बैंक लूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2017

श्रीनगर। संदिग्ध आतंकवादियों ने कश्मीर के शोपियां जिले में आज एक बैंक में लूट-पाट की। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दो से तीन बंदूकधारी, जिनके आतंकी होने की आशंका है, जम्मू्-कश्मीर बैंक की हरमन शाखा में सुबह 11 बजे घुस गए और उन्होंने वहां लूट-पाट की।’’

उन्होंने बताया कि बंदूकधारी लूट करने के बाद वहां से भागने में सफल रहे। अधिकारी ने बताया कि बैंक अधिकारी अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहें हैं कि कितनी राशि लूटी गई है।

प्रमुख खबरें

Painkiller का Overdose आपकी Kidney को कर रहा है डैमेज, एक्सपर्ट्स से जानें खतरे के Signal

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास, इतिहास में पहली बार हटाने का प्रस्ताव संसद में पेश

खामेनेई की मौत पर मोदी की चुप्पी के कूटनीतिक मायने

West Asia Crisis के बीच LPG सप्लाई पर केंद्र का आश्वासन, Panic Booking की जरूरत नहीं