By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर सुंदरवन के विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने इस क्षेत्र के करीब एक लाख 24 हजार लोगों के लिए बजट में 1,200 करोड़ रुपये का विशेष आवंटन किया है। सुंदरवन में प्रशासनिक बैठक के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि वित्त वर्ष 2025-26 में 600 करोड़ रुपये के आवंटन के मुकाबले केवल करीब 200 करोड़ रुपये के काम किए गए और 80 प्रतिशत धनराशि का ‘‘गबन’’ कर लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि पिछली सरकार ने सुंदरवन की अनदेखी की।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार ने बजट में 1,200 करोड़ रुपये का विशेष आवंटन किया है... पहले चरण में 553 कार्यों के लिए निविदाएं जारी की गई हैं।