विधानसभा में ममता को कड़ी टक्कर देंगे शुभेंदु अधिकारी, बनाए गए नेता प्रतिपक्ष

By अंकित सिंह | May 10, 2021

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हराने वाले शुभेंदु अधिकारी अब विधानसभा में भी उनके लिए मुश्किलें पैदा करते नजर आएंगे। भाजपा ने उन्हें विधायक दल का नेता चुना है जबकि पूर्व विधायक दल के नेता मनोज टिग्गा को उप नेता चुना गया है। सोमवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद, महासचिव भूपेंद्र यादव, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष की उपस्थिति में हुई बैठक के बाद यह घोषणा की गई। आपको बता दें कि चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी कांटे के मुकाबले में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराने में कामयाब हुए। शुभेंदु ने ममता बनर्जी को लगभग 1900 वोटों से हराया। आपको यह भी बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी 213 सीटों के साथ तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रही लेकिन ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव हार गईं।

प्रमुख खबरें

सबको खुश करने नहीं बल्कि सही निर्णय लेने के लिए यहां हूं: Gautam Gambhir

Mahindra की कुल Sales अक्टूबर में 9% बढ़कर 1,31,109 इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

PM Modi ने Chhattisgarh स्थापना दिवस पर दी बधाई, बोले- माओवाद ग्रस्त इलाके बने विकास के केंद्र

Jaipur में बने गोबर के 10 लाख दीपकों से मॉरीशस में मनेगी Diwali, 16 राज्यों में भी पहुंचे दीए