कोर्ट से शुभेंदु अधिकारी को मिली दुर्गा पूजा की अनुमति, ममता सरकार ने नहीं दी थी इजाजत

By अंकित सिंह | Sep 24, 2021

सियासी उठापटक और कोर्ट की दखल के बाद आखिरकार पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को पूर्व मेदिनीपुर में दुर्गा पूजा आयोजित करने की अनुमति मिल गई। यह अनुमति कलकत्ता हाई कोर्ट की ओर से दी गई है। इससे पहले बंगाल सरकार की ओर से दुर्गा पूजा आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। दरअसल, जिस जमीन पर इस दुर्गा पूजा का आयोजन होता है, वह राज्य सिंचाई विभाग की है। ऐसे में ममता बनर्जी की सरकार ने इजाजत देने मना कर दिया था। ममता प्रशासन की ओर से दुर्गा पूजा की इजाजत नहीं दिए जाने के बाद राज्य की राजनीति तेज हो गई थी। प्रशासन के रवैये के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी ने कोर्ट का सहारा लिया था। 

इसे भी पढ़ें: दुर्गा पूजा में सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का किया जाएगा पालन, पंडालों पर नहीं लगेगी भीड़

चौरंगी रिक्रिएशन क्लब के अध्यक्ष शुभेंदु अधिकारी हैं। ममता सरकार से जब इजाजत तक नहीं मिली तो प्रशासन के फैसले को चुनौती देने के लिए अधिकारी ने कोलकाता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। राज्य सरकार ने कोर्ट में दलील दी कि सिंचाई विभाग की जमीन पर फिलहाल बहुत सारा सामान रखा हुआ है। बारिश में उसे हटाना संभव नहीं है। हालांकि, कोर्ट ने अपना एक प्रतिनिधि भेजा। प्रतिनिधि ने कोर्ट को जो रिपोर्ट सौंपी उसमे बताया गया कि फिलहाल पूजा स्थल पर कोई सामान नहीं है और इसी आधार पर शुभेंदु अधिकारी को वहां दुर्गा पूजा की अनुमति दी गई। 

प्रमुख खबरें

ITC Q1 Results: आय में 28% का उछाल लेकिन Net Profit में 27% की भारी गिरावट, Cigarette Tax बना बड़ी वजह

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए