Kolkata भगदड़ पीड़ितों के परिजनों से मिले CM Suvendu Adhikari, 25 लाख रुपये की सहायता दी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता स्थित दुर्गा पूजा के एक पंडाल में शनिवार को भगदड़ के कारण मारे गए 19 लोगों में से तीन के परिजनों से मंगलवार को मुलाकात की और प्रत्येक पीड़ित परिवार को 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि सौंपी। शुभेंदु सबसे पहले तोगोड़ बेज (37) और उनके बेटे संदीप बेज (14) के परिजनों से मिले और उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री हुगली जिले के आरामबाग पहुंचे, जहां उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाली पियाली प्रमाणिक के परिवार से मुलाकात की।

मैं आपको 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दे रहा हूं।’’ इसके बाद उन्होंने प्रमाणिक के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। अनुग्रह राशि का चेक सौंपने के अलावा मुख्यमंत्री ने प्रमाणिक को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने प्रमाणिक के परिवार से कहा, ‘‘मैं आप सभी के साथ हूं।

चिंता न करें। पूर्ववर्ती सरकार के उलट, हम बातों में नहीं बल्कि काम में विश्वास रखते हैं।’’ उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 25 अन्य घायल हो गए थे। शुभेंदु ने तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए संवाददाताओं से कहा कि उसने अपने कार्यकाल में ऐसी घटनाओं से निपटने में लापरवाही बरती थी।

उन्होंने कहा, ‘‘अपने पूर्ववर्ती के विपरीत, मैं इसे अपनी जिम्मेदारियों में से एक मानता हूं। पहले के मामलों में पीड़ित परिवारों को जांच के आदेश के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय जाना पड़ता था। क्या आपने कभी सुना है कि किसी सरकार ने 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया हो?’’ शुभेंदु ने कहा कि मुख्य सचिव ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर चोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़ की जांच के लिए एक सेवारत न्यायाधीश को नामित करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह घटना कोलकाता पुलिस और कोलकाता नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में हुई है, इसलिए दुर्घटना की जांच के लिए गठित टीम में इन दोनों के किसी भी प्रतिनिधि को शामिल नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

MP Police में दो साल में भरे जाएंगे 22,500 खाली पद, CM Mohan Yadav का ऐलान

Party Workers की गिरफ्तारी पर भड़के Akhilesh Yadav, BJP पर लगाया प्रशासन के Misuse का बड़ा आरोप

OTT Release: गजब रात और सूमो दीदी समेत Netflix और Prime Video पर स्ट्रीम होंगी ये फिल्में

हमीरपुर में Municipal Corporation ने कसी कमर, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर लगेगा जुर्माना