West Bengal में BJP सरकार बनने पर Muslim विधायकों को उठा कर बाहर फेंक देंगेः Suvendu Adhikari

By नीरज कुमार दुबे | Mar 12, 2025

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा है कि हम ममता बनर्जी को हराएंगे और जब भाजपा की सरकार आएगी तो हम उनकी पार्टी के मुस्लिम विधायकों को विधानसभा से बाहर फेंक देंगे। शुभेन्दु अधिकारी के इस बयान पर बंगाल की राजनीति गर्मा गयी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि लोकतंत्र स्थायी है, लेकिन कुर्सी स्थायी नहीं है। कुर्सी का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि आप मुस्लिम विधायकों को बाहर निकालने के बारे में कैसे सोच सकते हैं। ममता ने कहा वे (भाजपा) मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं क्योंकि यह रोजा का महीना है और उन्हें यह पसंद नहीं है। ममता ने कहा कि वे सांप्रदायिक बयान देकर देश का ध्यान आर्थिक और व्यापार पतन से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं एक हिंदू हूं और मुझे भाजपा से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: 'मैं हिंदू हूं, और मुझे बीजेपी से प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं', सुवेंदु अधिकारी के बयान ममता की दो टूक

हम आपको बता दें कि शुभेन्दु अधिकारी के बयान पर टीएमसी के नेताओं की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। टीमएसी नेता कल्याण बनर्जी और सौगत राय ने कहा है कि क्या देश में इस तरह हिंदू-मुस्लिम करना सही है? उन्होंने कहा है कि अगर भाजपा मुसलमानों से इतनी नफरत करती है तो उन्हें देश से सभी मुसलमानों को निकाल देना चाहिए और मुसलमानों को मतदाता सूची से भी हटा देना चाहिए। कल्याण बनर्जी ने कहा कि वे देश के नेता हैं, क्या वे ऐसा कह सकते हैं? उनके पास कोई संस्कृति नहीं है, कोई शिक्षा नहीं है। सिर्फ जय श्री राम करते हैं... ये अशिक्षित लोग हैं, ये माफिया हैं।" दूसरी ओर, विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायकों ने कहा है कि सदन को अलोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है और विपक्ष की आवाज को कुचला जा रहा है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है