'ममता हटाओ' के नारों से गूंजा Kolkata, Suvendu Adhikari के नेतृत्व में BJP का हल्ला बोल

By एकता | Jan 11, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ईडी की छापेमारी में राज्य सरकार की कथित दखलअंदाजी के विरोध में भाजपा ने एक बड़ा प्रदर्शन किया। इस दौरान सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर तीखे हमले किए और इस विरोध प्रदर्शन को 'जनता की आवाज' करार दिया।

अधिकारी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने केंद्रीय जांच एजेंसी के काम में बाधा डालकर कानून तोड़ा है और संविधान का अपमान किया है। प्रदर्शन के दौरान 'ममता हटाओ-बंगाल बचाओ' और 'भाजपा लाओ-बंगाल बचाओ' जैसे नारे गूंजते रहे।

इसे भी पढ़ें: Owaisi के 'हिजाब वाली PM' वाले बयान पर छिड़ा विवाद, Jagadguru Swami Rambhadracharya ने दिया जवाब

'मेरी जान को खतरा, लेकिन मैं पीछे नहीं हटूंगा'

हाल ही में हुए हमलों का जिक्र करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी की पुलिस और उनके 'गुंडे' उनकी जान लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई लेकिन साथ ही अपना संकल्प भी दोहराया।

सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'मैं सही रास्ते पर हूं, इसलिए मुझ पर हमले हो रहे हैं। हमने पहले अंग्रेजों को भगाया, फिर माकपा (वामपंथियों) को हटाया और अब हम ममता बनर्जी को भी सत्ता से बाहर करके दम लेंगे।'

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब राज्य में विभिन्न घोटालों की जांच कर रही ईडी की टीम को कथित तौर पर स्थानीय स्तर पर बाधाओं का सामना करना पड़ा। भाजपा का आरोप है कि राज्य प्रशासन और पुलिस जानबूझकर जांच को प्रभावित कर रहे हैं, जबकि टीएमसी इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बता रही है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद Hardik Pandya पर बड़ा अपडेट, CSK के साथ मेगा Swap की अटकलें

रोहित शर्मा के भविष्य पर दीप दासगुप्ता की दो टूक, World Cup तैयारी में न हो Confusion

Commonwealth Games: Namibia के खिलाफ भारतीय जोड़ी का Tie-Breaker में टूटा तिलस्म, अब सेमीफाइनल की राह कठिन

CWG 2026: Mirabai Chanu का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 48kg भारोत्तोलन में गोल्ड जीतकर भारत को दिलाया गौरव