By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026
नयी दिल्ली, 28 जुलाई सुजलॉन एनर्जी का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही का शुद्ध लाभ लगभग छह प्रतिशत घटकर 305 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी ने 324 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
सुजलॉन समूह के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने कहा, सुजलॉन 2.0 प्रगति पर है, क्योंकि हम पवन संचालित नवीकरणीय ऊर्जा समाधान के साथ चार रणनीतिक वृद्धि इंजन बना रहे हैं, अपनी तकनीक को मजबूत कर रहे हैं, और दीर्घकालिक ग्राहक साझेदारियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।