Svatantra Microfin का 3000 करोड़ रुपये का IPO आएगा, SEBI में दस्तावेज दाखिल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 14, 2026

उद्यमी अनन्या बिड़ला के नेतृत्व वाली स्वतंत्र माइक्रोफिन लिमिटेड ने 3,000 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष प्राथमिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। कंपनी के बृहस्पतिवार को सेबी के समक्ष दाखिल दस्तावेज के अनुसार, यह आईपीओ 1500 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 1500 करोड़ रुपये तक के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण है। नए शेयर के निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी के टियर-I पूंजी आधार को बढ़ाने के लिए किया जाएगा, ताकि वृद्धि को वित्तपोषित करने तथा आगे ऋण देने समेत भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा किया जा सके।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में हाई कोर्ट, जाम नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग समेत 6 जगहों पर बम की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सीधे रास्ते पर नहीं चला तो...सिंधु जल संधि पर शहबाज ने भारत को दी खुली धमकी

योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: PM Modi होते तो 1947 में भारत का बंटवारा नहीं होता

Delhi Weather अपडेट: राजधानी में हल्की बारिश के आसार, AQI 103 दर्ज