तुर्की के खिलाफ स्वदेशी जागरण मंच ने निकाला विरोध मार्च, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका

By अंकित सिंह | May 16, 2025

स्वदेशी जागरण मंच ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान पाकिस्तान को समर्थन देने के लिए तुर्की के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों को नई दिल्ली में तुर्की दूतावास के रास्ते में पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने चाणक्यपुरी में स्वदेशी जागरण मंच के प्रदर्शनकारी सदस्यों को हिरासत में ले लिया, जो हाल ही में भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान तुर्की द्वारा पाकिस्तान को दिए गए समर्थन के विरोध में नई दिल्ली स्थित तुर्की दूतावास की ओर जा रहे थे।

संघर्ष के दौरान, पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के अपने असफल प्रयास में तुर्किये के ड्रोन का इस्तेमाल किया था। तुर्किये और अजरबैजान, दोनों देशों ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारत के हमले की आलोचना की है। भारत का तुर्किये को निर्यात अप्रैल, 2024 से फरवरी, 2025 के दौरान 5.2 अरब डॉलर रहा, जबकि 2023-24 में यह 6.65 अरब डॉलर था। यह भारत के कुल 437 अरब डॉलर के निर्यात का सिर्फ 1.5 प्रतिशत है। 

इसे भी पढ़ें: India-Pakistan Extend Ceasefire | भारत और पाकिस्तान ने 18 मई तक संघर्ष विराम बढ़ाया, दोनों देशों के अधिकारी फिर से बात करेंगे: सूत्र

वहीं, भारत का अजरबैजान को निर्यात अप्रैल, 2024 से फरवरी, 2025 के दौरान मात्र 8.60 करोड़ डॉलर रहा, जबकि 2023-24 में यह 8.96 करोड़ डॉलर था। यह भारत के कुल निर्यात का मात्र 0.02 प्रतिशत है। तुर्किये से भारत का आयात अप्रैल, 2024 से फरवरी, 2025 के दौरान 2.84 अरब डॉलर था, जबकि 2023-24 में यह 3.78 अरब डॉलर था। यह भारत के कुल 720 अरब डॉलर के आयात का सिर्फ 0.5 प्रतिशत है। भारत में अजरबैजान से आयात अप्रैल, 2024 से फरवरी, 2025 तक 19.3 करोड़ डॉलर था, जो 2023-24 में 7.4 लाख डॉलर यानी भारत के कुल आयात का मात्र 0.0002 प्रतिशत था। 

प्रमुख खबरें

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही