योगी का दामन छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य का आरोप, मेरे काफिले पर भाजपा के लोगों ने हमला किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

गोरखपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि उनके काफिले पर कुशीनगर जिले के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के बिशुनपुरा खनवा पट्टी गांव के पास बदमाशों ने हमला किया। मौर्य ने भाजपा के लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। मौर्य ने आरोप लगाया कि लाठी-डंडे और पत्थर के साथ बदमाशों ने काफिले पर हमला कर दिया जिससे कई लोग घायल हो गये और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। समाजवादी पार्टी ने एक ट्वीट कर हमले की निंदा की है और उपद्रवियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: निजी मेडिकल कॉलेज में घूसखोरी-जातिवाद से विद्यार्थी विदेश जाने को मजबूर : नवीन के पिता

जनवरी माह में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर पिछड़ों-दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाकर स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने श्रम एवं सेवायोजन मंत्री और भाजपा से इस्तीफा देकर सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सपा ने उन्हें कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। कुशीनगर में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होना है। स्वामी मौर्य के काफिले पर हमले की घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर भाजपा विरोधी नारे लगाये। मौर्य ने आरोप लगाया कि हमला एक सुनियोजित साजिश के तहत किया गया और भाजपा के लोगों ने हम पर लाठी, पत्थर और हथियारों के साथ हमला किया।

इसे भी पढ़ें: रूस की अर्थव्यवस्था को चौपट कर देंगे, यूक्रेन के लिए नहीं लड़ रहे लेकिन नाटो के एक-एक इंच की रक्षा करेंगे: बाइडेन

उन्होंने कहा कि इस हमले में उनके चालक को चोटें आई और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। उन्होंने कहा कि हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हमलावरों ने पीटा। मार्य ने कहा कि वह दूसरे वाहन में बैठे थे इसलिए वह आगे बढ़ गये। स्‍वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री और बदायूं से भारतीय जनता पार्टी की सांसद संघमित्रा मौर्य ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर अपने पिता के काफिले पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘‘क्षतिग्रस्त वाहन हमले के सबूत हैं, इतना ही नहीं जब मैं हमले के बारे में सुनकर फाजिलनगर की ओर आ रही थी तो मेरे भाजपा सांसद होने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझे घेर लिया।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य को दंगा मुक्त करने का दावा करने वाली भाजपा के प्रत्याशी ने हमला किया है। संघमित्रा ने क्षेत्र के लोगों से पिता स्वामी प्रसाद मौर्य को वोट देने की भी अपील की। सूत्रों के मुताबिक वह पिछले 3-4 दिनों से अपने पिता के लिए प्रचार कर रही थीं। समाजवादी पार्टी ने एक ट्वीट में कहा, सपा को मिल रहे अभूतपूर्व जनसमर्थन से भाजपा पस्त है। दलितों- पिछड़ों के नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी के काफिले पर फाजिलनगर में सत्ता संरक्षित बदमाशों द्वारा किया गया हमला घोर निंदनीय और दुखद है। सपा ने हमलावरों को गिरफ्तार कर चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रमुख खबरें

Shehzad Poonawalla बने Rise and Fall Season 2 के विनर, ट्रॉफी और 35 लाख की प्राइज मनी पर कब्जा, फिनाले में आए कई उतार-चढ़ाव

PM Modi 21 नवंबर को आ सकते हैं बिहार, Vaishali में Industrial Corridor का करेंगे उद्घाटन

Michael Hussey को Cricket Australia ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, T20 World Cup पर फोकस

NCW प्रमुख विजया रहाटकर बोलीं: कामकाजी महिलाओं के लिए कैब में पुख्ता सुरक्षा जरूरी