स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने पिता को बताया हीरो, राजनीतिक भविष्य पर कहा- मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ

By अंकित सिंह | Jan 15, 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। उत्तर प्रदेश भाजपा में उथल-पुथल भी जारी है। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य भाजपा छोड़ देंगी? माना जा रहा था कि जिस तरीके से स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा का दामन छोड़ा और समाजवादी पार्टी में शामिल हुए, ठीक उसी तरह उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य भी भाजपा से बाय-बाय कह देंगी। इन तमाम सवालों के बीच संघमित्रा मौर्य ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी है। अपने पोस्ट में संघमित्रा मौर्य ने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य को अपना हीरो बताया है। संघमित्रा मौर्य ने इस बात को भी साफ कर दिया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करते रहेंगी।अपने फेसबुक पोस्ट में संघमित्रा मौर्य ने लिखा कि मैं कुछ मांगू और पूरा ना हो, ऐसा तो हालात नहीं। मैं पुकारूं और पापा ना सुने, इतने भी हम दूर नहीं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि पिता और बेटी का रिश्ता दुनिया का सबसे मजबूत रिश्ता है। मैं देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के मुझे बेटी के रूप में मेरे पिता से मांगे हुए वचन से बंधी हुई हूं। अपने पोस्ट में संघमित्रा मौर्य ने आगे लिखा कि सोशल मीडिया पर जब अशोभनीय शब्द पढ़ती हैं तब ऐसा नहीं है कि जवाब नहीं दे सकती, ऐसा भी नहीं है कि फैसला नहीं ले सकती। लेकिन तभी आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पिता से बोले गए शब्द कि 'मौर्य जी यह बेटी अब हमारी बेटी है यह बेटी हम ने ले ली' गूंज जाते हैं।

प्रमुख खबरें

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar

5 दिन बाद बड़ा धमाका, रहबर की तस्वीर ले ईरान की US को खतरनाक धमकी