जिन्ना ने कभी नहीं की अलग राष्ट्र की मांग...स्वामी प्रसाद मौर्य ने बंटवारे के लिए हिंदू महासभा को ठहराया जिम्मेदार

By अभिनय आकाश | Dec 18, 2023

रामचरित मानस को लेकर दिए विवादित बयान से चर्चा में आए समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्ये एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। बीजेपी पर हमलावर रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस बार कह दिया कि हिंदू महासभा के दवाब मेंं हिंदुस्तान और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ। उन्होंने आगे दावा किया कि भारत और पाकिस्तान मोहम्मद अली जिन्ना के कारण नहीं, बल्कि हिंदू महासभा की दो अलग राष्ट्रों की मांग के कारण अलग हुए थे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना से देश को बांटने का बीज बोया जा रहा है। रसरा तहसील के अमहर ग्राम सभा में बौद्ध सम्मेलन में मौर्य ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 1922-23 में द्विराष्ट्र की अवधारणा हिंदू महासभा ने की थी। 1939 वीर सावरकर जी हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए।

इसे भी पढ़ें: अशांत उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में मोर्टार शेल विस्फोट, 7 महिलाएं घायल हो गईं

मौर्य ने कहा कि जिन्ना ने कभी भी अलग राष्ट्र की मांग नहीं की। हिंदू महासभा की वजह से जिन्ना को पाकिस्तान लेना पड़ा। सपा नेता ने कहा कि भगवा का सम्मान है लेकिन जो भगवाधारी भगवा वेश में आतंकवाद की भाषा बोलते हैं वो आतंकवादी हैं। जो हमारा सिर कलम करने और जीभ काटने की बात करते हैं ऐसे लोगों को मैंने आतंकवादी कहा।  

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया