Swara Bhaskar के पति फहद अहमद अपनी सीट पर आगे या पीछे, महाराष्ट्र की अणुशक्ति नगर सीट का हाल यहां जानें

By अभिनय आकाश | Nov 23, 2024

अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति और राकांपा (एससीपी) नेता फहद अहमद महाराष्ट्र के अनुशक्ति नगर निर्वाचन क्षेत्र में अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सना मलिक के खिलाफ 6,400 से अधिक मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। फहद ने एनसीपी (एससीपी) में शामिल होने के लिए अक्टूबर में समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी। अणुशक्ति नगर निर्वाचन क्षेत्र एनसीपी के दिग्गज नेता नवाब मलिक का गढ़ रहा है। नवाब मलिक ने 2019, 2014 और 2009 में अणुशक्ति नगर सीट जीती। एनसीपी ने इस बार इस सीट से नवाब मलिक की बेटी सना को मैदान में उतारा। नवाब मलिक ने मानखुर्द-शिवाजीनगर सीट से चुनाव लड़ा था।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना