महिला शिक्षा का विरोध करने वाले मौलाना Sajjad Nomani से मिलीं Swara Bhaskar, नेटिजन्स ने लगा दी क्लास

By एकता | Nov 17, 2024

बॉलीवुड अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता स्वरा भास्कर विवादों में घिरी हुई हैं। दरअसल, बीते दिन अभिनेत्री अपने पति और एनसीपी (शरद पवार) उम्मीदवार फहाद अहमद के साथ मौलाना सज्जाद नोमानी से मिलीं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से स्वरा ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। बता दें, मौलाना सज्जाद नोमानी महिलाओं की शिक्षा का विरोध करने के लिए जाने जाते हैं। यहीं वजह है कि इंटरनेट यूजर्स अभिनेत्री को खरी खोटी सुना रहे हैं।

स्वरा के पति फहाद अहमद ने अपने एक्स हैंडल पर मौलाना सज्जाद नोमानी से मुलाकात की तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में, स्वरा पेस्टल सलवार सूट में दिखाई दे रही हैं और उन्होंने दुपट्टे से सिर ढका हुआ है। वहीं, फहाद सफेद रंग का कुर्ते पजामा पहने नजर आ रहे हैं। दोनों खड़े हैं जबकि मौलाना अपनी कुर्सी पर बैठे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: Ashneer Grover vs Salman Khan | Bigg Boss 18 शो में बुलाकर सलमान खान ने मंच पर की गेस्ट अशनीर ग्रोवर की बेइज्जती?

अनजान लोगों को बता दें कि स्वरा के पति फहाद एनसीपी (शरद पवार) के टिकट पर आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। एनसीपी (शरद पवार) ने उन्हें मुंबई की अणुशक्ति नगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। फहाद का मुकाबला एनसीपी (अजित पवार) की सना मलिक से होगा।

प्रमुख खबरें

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार