Swara Bhasker-Fahad Ahmad Reception | राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, शशि थरुर सहित कई राजनेता कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे

By रेनू तिवारी | Mar 17, 2023

अभिनेत्री स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के युवा नेता फहद अहमद ने इस साल की शुरुआत में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की। स्वरा भास्कर, जिन्होंने हाल ही में फहद अहमद के साथ शादी की। उन्होंने 16 मार्च को दिल्ली में अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक रिसेप्शन की मेजबानी की। इस कपल ने हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। गुरुवार को दोनों हाथों में हाथ डाले रिसेप्शन के लिए पहुंचे। स्वरा गुलाबी लहंगे में और फहाद क्रीम रंग की शेरवानी पहने हुए थे। स्वरा ने अपने लुक को हैवी एक्सेसरीज और मांग टीका से पूरा किया। वह अपना मंगलसूत्र भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं। स्वरा भास्कर के शादी के रिशेप्शन में राहुल गांधी, शशि थरूर, और अरविंद केजरीवाल जैसे कई राजनीतिक गणमान्य लोगों ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया।

स्वरा और फहद के नाम को मिलाते हुए इस जोड़े ने अपनी शादी के उत्सव को #SwaadAnusaar करार दिया। दिल्ली में हुए अपने वेडिंग रिसेप्शन में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

2. नवविवाहितों को आशीर्वाद देते राहुल गांधी

नवविवाहित जोड़े के स्वागत समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आशीर्वाद दिया। अभिनेत्री हाल ही में दिसंबर में मध्य प्रदेश में राहुल की भारत जोड़ी यात्रा में शामिल हुई थीं।

इसे भी पढ़ें: पंजाबी एक्टर Aman Dhaliwal पर अमेरिका के जिम में कुल्हाड़ी से हमला, घायल होने के बावजूद हमलावर को धर दबोचा

3. मास्क पहने जया बच्चन भी आयी

चूंकि फहद अहमद समाजवादी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए उनकी पार्टी की सदस्य जया बच्चन ने उनका समर्थन किया और समारोह में बॉलीवुड का प्रतिनिधित्व भी किया।

4. अरविंद केजरीवाल उत्सव में शामिल हुए

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल राजधानी में स्वादअनुसार शादी के रिसेप्शन में जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे।

5. समारोह में पोज़ देते शशि थरूर

राजनयिक और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने नवविवाहित स्वरा और फहद को शादी की बधाई दी और दिल्ली में एक समारोह में तस्वीरें भी खिंचवाईं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

NSE IPO से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, LIC और Goldman Sachs ने लगाया पैसा

Rishabh Pant को मिली Rest of India की कप्तानी, J&K के खिलाफ श्रीनगर में Irani Cup मैच

PM Modi ने Semiconductor CEOs के साथ की बैठक, उभरती तकनीकों में भारत को अग्रणी बनाने पर दिया जोर

Asian Champions Trophy 2026: Pakistan ने भारत में खेलने से किया इनकार, मांगा Neutral Venue