Swaraj Tractors का Power-Packed मूव, अब 70 HP से ज्यादा क्षमता वाले ट्रैक्टर Segment में एंट्री की तैयारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2026

 महिंद्रा समूह की अनुषंगी कंपनी स्वराज ट्रैक्टर्स विशेष जरूरत वाले ग्राहकों के लिए 70 हॉर्सपावर (एचपी) से अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टर खंड में प्रवेश करने की योजना बना रही है। साथ ही कंपनी पंजाब स्थित अपनी विनिर्माण इकाई में पेंट शॉप की क्षमता बढ़ाने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। स्वराज ट्रैक्टर्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गगनजोत सिंह ने पीटीआई- से बातचीत में कहा कि कंपनी अगले पांच से सात वर्षों के दौरान हर साल कम से कम एक नया उत्पाद बाजार में उतारने का लक्ष्य रखती है।

दूसरी ओर कम एचपी वाले ट्रैक्टर की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। 30-40 एचपी खंड का हिस्सा घट रहा है, जबकि 40 एचपी से ऊपर और 30 एचपी से नीचे के ट्रैक्टरों की मांग बढ़ रही है।” उन्होंने कहा कि इन रुझानों के पीछे बागवानी गतिविधियों में वृद्धि और कटाई तथा कटाई के बाद के कार्यों के लिए अधिक शक्ति वाले ट्रैक्टर की बढ़ती जरूरत जैसे कारण हैं।

स्वराज ट्रैक्टर्स के पास वर्तमान में पंजाब में तीन विनिर्माण संयंत्र है। कंपनी कॉम्पैक्ट हल्के ट्रैक्टर से लेकर 70 एचपी तक के मॉडल उपलब्ध कराती है। ये ट्रैक्टर पारंपरिक खेती से लेकर आधुनिक, हल्के और सटीक कृषि कार्यों तक विभिन्न जरूरतों को पूरा करते हैं।

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?